तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, कार्यपालक सहायक समेत तीन घायल, इलाज के दौरान एक की मौत

 सड़क दुर्धटना में घायल राजु सरदार की मौत 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर- कमरगामा मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जमकर कहर बरपाया। बड़हरी के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दो बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार कार्यपालक सहायक राजू सरदार अपनी बाइक से सिंहेश्वर से कमरगामा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कमरगामा की तरफ से तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजू सरदार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जिसमें उसका एक पैर का चिथड़े उड़ गए। 

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक की रफ्तार यहीं नहीं रुकी। पहली टक्कर के बाद उसने गिद्धा निवासी एक व्यक्ति की बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिस पर एक बच्चा भी सवार था। दूसरी बाइक को टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। बच्चा का भी एक पैर की हड्डी टुट गया है।

हादसे में बच्चा सहित तीनों घायल को एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कालेज ले गया। वही राजु सरदार को प्रार्थमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस सड़क पर ट्रैक्टर चालक बेलगाम रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की पर बांस लदा होने के कारण ट्रेक्टर अनियंत्रित हो रहा था। 

Post a Comment

और नया पुराने