सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर वीडियो बनाने वाली महिला गिरफ्तार

 

सोशल मिडिया पर हथियार लहराने वाली महिला पुलिस के गिरफ्त में 


कोशी तक/मधेपुरा:- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवैध हथियार के साथ भोजपुरी गाने पर नृत्य करते हुए वीडियो वायरल करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला के पास से वीडियो में प्रदर्शित अवैध देशी मास्केट भी बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 28 मई 2026 को सोशल मीडिया पर एक महिला का हथियार के साथ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा वायरल वीडियो का सत्यापन किया गया। जांच में हथियार का प्रदर्शन करने वाली महिला की पहचान मठाही वार्ड नंबर 04 निवासी दीपक कुमार की पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी कर ललिता देवी (26 वर्ष) को वीडियो में प्रदर्शित अवैध देशी मास्केट के साथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि हथियार में कोई गोली बरामद नहीं हुई।

इस मामले में मधेपुरा थाना कांड संख्या-576/26, दिनांक 29.05.2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1 बी)ए एवं 25(9) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। छापेमारी टीम में शामिल थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार, एसआई शिवानी कुमारी, पीटीसी अशोक तिवारी, महिला सिपाही बंटी कुमारी, गृहरक्षक संतोष कुमार सक्सेना, भूषण कुमार शामिल थे। 

Post a Comment

أحدث أقدم