स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों के साथ हुई संगोष्ठी
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग में स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्रों के लिए संगोष्ठी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नरेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शिक्षकों द्वारा केक काटकर की गई।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नरेंद्र श्रीवास्तव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई में नियमित कक्षा में उपस्थित होना और शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए विषयों का घर पर पुनरावृत्ति करना बेहद आवश्यक है। इससे छात्रों के ज्ञान का विकास होता है तथा आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मेहनत कम लगती है।
वहीं विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि सेमिनार और क्विज प्रतियोगिताएं छात्रों में बोलने की कला विकसित करती हैं, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं के मौखिक चरण में काफी लाभ मिलता है। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत प्रत्येक पेपर में सेमिनार आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है, जिसे विभाग स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने “क्लाइमेट चेंज और एनवायरनमेंट इश्यूज” विषय पर लीड लेक्चर भी प्रस्तुत किया।
संगोष्ठी एवं क्विज कार्यक्रम को विभाग के शिक्षक डॉ. राजेश, डॉ. राहुल कश्यप एवं डॉ. आरती रानी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में द्वितीय सेमेस्टर के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए “क्लाइमेट चेंज”, “एनवायरनमेंट इश्यूज”, “बायोसिंथेसिस ऑफ फैटी एसिड” तथा “बायो सिस्टमेटिक्स एंड टैक्सोनॉमी एंड इट्स इम्पोर्टेंस इन बायोलॉजी” जैसे विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए और क्विज प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता निभाई।
क्विज प्रतियोगिता में मुख्य रूप से माही आर्या, ज्योति कुमारी, सोनाक्षी शिव, तुलसी सुमन, स्वाति कुमारी, प्रीति कुमारी, जीनत हबीब, सरिता मुर्मू, मोना कुमारी, अमीषा कुमारी, मनीषा कुमारी, पल्लव कुमार, शाश्वत कुमार, अमृत राज, कुणाल कुमार, आशीष कुमार, कौशल कुमार, सुभाष कुमार, प्रशांत कुमार, मो. इज्जउद्दीन, गौतम कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में विभाग के सहायक अशोक केशरी, दीपक कुमार, रविन्द्र कुमार, प्रशांत प्रताप सहित सैकड़ों छात्र एवं कर्मी उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें