मुरलीगंज चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नए सचिव बने बिनोद वाफना

 

मुरलीगंज चेंबर आफ कामर्स के सचिव बने विनोद वाफना 



कोशी तक/मुरलीगंज मधेपुरा:- शहर के गोलबाजार स्थित गौतम शारदा पुस्तकालय में रविवार संध्या मुरलीगंज चेंम्बर ऑफ कॉमर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चेंम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवशंकर भगत ने की।

बैठक में संगठन के पूर्व सचिव दिनेश मिश्रा द्वारा स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद नए सचिव के चयन पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से व्यवसायी बिनोद वाफना को मुरलीगंज चेंम्बर ऑफ कॉमर्स का नया सचिव मनोनीत किया गया।

इस निर्णय का उपस्थित सदस्यों ने स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा व्यापारियों के हित में प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

अध्यक्ष शिवशंकर भगत ने कहा कि पूर्व सचिव दिनेश मिश्रा ने स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ने का निर्णय लिया था। संगठन की निरंतरता और मजबूती को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से बिनोद वाफना को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए सचिव के नेतृत्व में चेंम्बर ऑफ कॉमर्स नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और स्थानीय व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

बिनोद वाफना के सचिव बनने पर शहर के व्यवसायियों में खुशी का माहौल देखा गया। बड़ी संख्या में व्यापारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और सशक्त बनाने की अपेक्षा जताई।

बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, व्यापारियों की एकजुटता और स्थानीय व्यवसायिक हितों को प्राथमिकता देने पर भी चर्चा की गई।

बधाई देने वालों में किशोर कुमार चौधरी, प्रेम कुमार मुन्ना, मनोज भगत, अनिल भूत, दिलीप चौधरी, रामफल मंडल, विकास अग्रवाल, प्रदीप करणानी, सुशील साह, रवि आनंद, इंद्र चंद्र बोथरा, सुनील अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, बजरंग चौधरी, बिनोद करणानी, नमिता जायसवाल, ललित चांडक, अर्जुन भगत, रविशंकर पप्पू, प्रकाश कुमार गुड्डू, सुबोध चौधरी, अमन अग्रवाल, राजू वंसल, प्रताप अग्रवाल, प्रकाश भगत सहित कई अन्य व्यवसायी शामिल रहे।

मुरलीगंज से अंशु भगत 

Post a Comment

और नया पुराने