मिथिला परंपरा के साथ नवपदस्थापित सदस्य लाल बाबा का हुआ सम्मान

 

न्यास सदस्य लालबाबा को सम्मानित करते कपिलेश्वर न्यास सदस्य बाबा कपिलेश्वर नाथ मंदिर में रूद्राभिषेक करते लालाबाबा सपरिवार 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- शनिवार को सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के नवपदस्थापित सदस्य पंडित अमरनाथ ठाकुर उर्फ लाल बाबा को कपिलेश्वर मंदिर न्यास समिति के सदस्यों द्वारा मिथिला की पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सम्मानित किया गया। इस अवसर पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक माहौल बना रहा तथा उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

जानकारी के अनुसार पंडित अमरनाथ ठाकुर उर्फ लाल बाबा ने अपने परिवार के साथ कपिलेश्वर स्थान मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से षोडशोपचार पूजा एवं रुद्राभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान के बीच बाबा कपिलेश्वरनाथ से समाज एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा।

पूजा सम्पन्न होने के बाद कपिलेश्वर मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष प्रभात रंजन, सचिव सुदर्शन कुमार, कोषाध्यक्ष आचार्य संतोष कुमार झा सहित शंकर कुमार, ध्रुव कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, संजय कुमार एवं विश्वनाथ झा ने लाल बाबा को सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति का सदस्य बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समिति सदस्यों ने मिथिला परंपरा के अनुरूप अंगवस्त्र, पाग और सम्मान चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मंदिर न्यास समिति की जिम्मेदारी केवल प्रशासनिक नहीं बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण से भी जुड़ी होती है। उन्होंने आशा जताई कि लाल बाबा अपने अनुभव और धार्मिक आस्था के बल पर मंदिर व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इसे मिथिला संस्कृति, सनातन परंपरा और धार्मिक एकता का सुंदर उदाहरण बताया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, सम्मान और सांस्कृतिक गौरव की झलक देखने को मिला।

Post a Comment

أحدث أقدم