कोशी तक/मुरलीगंज मधेपुरा:- मुरलीगंज पुलिस ने एसपी के निर्देश पर शराब कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है।
थानाध्यक्ष नूरूल हक के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पहली छापेमारी गौशाला चौक, वार्ड संख्या 4 निवासी विपिन मंडल के ठिकाने पर की। यहां से करीब 150 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी कार्रवाई रात्री गश्ती के दौरान की गई। गुप्त सूचना पर पुलिस ने रजनी, वार्ड संख्या 9 निवासी अमित कुमार सिंह के घर छापेमारी की, जहां से 5.430 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस दौरान अमित कुमार सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी को मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष नूरूल हक ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब कारोबार और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
मुरलीगंज से अंशु भगत

إرسال تعليق