सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति में अमरनाथ ठाकुर उर्फ लालबाबा के सदस्य बनने पर खुशी की लहर

लालबाबा के मंदिर न्यास सदस्य बनने पर चहुंओर से बधाई का तांता 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- बाबा नगरी सिंहेश्वर में उस समय उत्साह का माहौल बन गया जब अमरनाथ ठाकुर उर्फ लालबाबा को सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति का सदस्य बनाया गया। जैसे ही यह खबर फैली, नगर पंचायत क्षेत्र में बधाई देने वालों का तांता लग गया।

स्थानीय लोगों ने न सिर्फ व्यक्तिगत रूप से बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों का उत्साह लालबाबा की लोकप्रियता को दर्शाता है।

इस अवसर पर बधाई देने वालों में 1974 के जेपी सेनानी एवं पूर्व न्यास सदस्य सियाराम यादव, सरोज कुमार सिंह, बबलु ऋषिदेव, व्यापार संघ अध्यक्ष विजय टेकरीवाल, जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव दीपक यादव, प्रो. गोपाल यादव, संजय यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक, जदयू जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, पवन यादव, प्रभाष मल्लिक, विस सूत्री उपाध्यक्ष सह भाजपा नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, सदस्य मो. मोसिम आलम, राम जानकी मंदिर के कोषाध्यक्ष अरविंद प्राण सुखका, सुजाता सुमन, मंजु देवी, सोनी देवी, रीतु भारती, सुनीता देवी, संजय भगत, हेमंत कुमार, श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य भास्कर निखिल, मुख्य प्रबंधक सागर यादव, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, गौरव झा सहित पंडा समाज के शंकर ठाकुर उर्फ रघु बाबा, मनोज ठाकुर, पाल बाबा, धर्मेंद्र ठाकुर, भगवान ठाकुर, पवन ठाकुर, हरिओम ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, प्रेम बाबा, रमण ठाकुर, पिंटू ठाकुर, नागेंद्र झा और विनोद कुमार, पतंजलि योग पीठ के उपेंद्र योगी, सोहन सिंह, विनोद दास, आरआर ग्रीनफिल्ड के डायरेक्टर राकेश रंजन, मोहन सिंह, दामोदर प्राण सुखका, शामिल रहे।

वहीं, न्यास समिति से जुड़े कर्मियों में भी इस नियुक्ति को लेकर खासा उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि लालबाबा के सदस्य बनने से मंदिर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और धार्मिक गतिविधियों को और सशक्त बनाया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने