इंजिनियरिंग कॉलेज का नाम रौशन करने वाली छात्रा
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- बीपी मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने एमआईटी मुजफ्फरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया।
संस्थान के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार अमर, सीएसई विभागाध्यक्ष प्रो. मुरलीधर प्रसाद सिंह एवं टेक्निकल क्लब इंचार्ज प्रो. विक्की आनंद के कुशल मार्गदर्शन में छात्रों का एक दल इस फेस्ट में शामिल हुआ।
इस आयोजन का मुख्य आकर्षण आकांक्षा गुप्ता रहीं, जिन्होंने अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा के दम पर “मिस करिश्मा” का खिताब अपने नाम किया। उनके साथ टीम में सोनम सिन्हा, गुनगुन कुमारी, दिशा कुमारी, शांभवी श्रेया, तनु शर्मा, आयुष मंडल और हर्ष राय जैसे प्रतिभाशाली छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कॉलेज प्रशासन एवं शिक्षकों ने छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। जनसंपर्क पदाधिकारी प्रो. निशिकांत कुमार ने बताया कि ऐसे आयोजनों से छात्रों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है और उन्हें अपनी रचनात्मकता दिखाने का एक बेहतर मंच मिलता है।
इस शानदार सफलता के बाद पूरे कॉलेज परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल है।
إرسال تعليق