कार्यकर्ताओं के बैठक को संबोधित करते प्रशांत किशोर
कोशी तक/मधेपुरा:- जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर रविवार को मधेपुरा पहुंचे। वे ‘बिहार नवनिर्माण अभियान’ के तहत राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कॉलेज चौक स्थित सागर सेवा सदन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज की ओर से पहले ही यह घोषणा की गई थी कि नई सरकार को अपने वादों को पूरा करने के लिए छह महीने का समय दिया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता के बीच अभियान चलाएंगे। उन्होंने बताया कि अगले पांच वर्षों के लिए संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से वे सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं।
नीतीश कुमार पर निशाना
नीतीश कुमार के इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे मुख्यमंत्री पद पर बने रह सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि बहुमत “जनता का नहीं बल्कि मैनेज किया गया बहुमत” है।
उन्होंने यह भी कहा कि अब बिहार का मुख्यमंत्री वही बनेगा जिसे नरेंद्र मोदी और अमित शाह चाहेंगे।
“नीतीश को वोट, तो उनका बेटा नेता”
प्रशांत किशोर ने जनता पर कटाक्ष करते हुए कहा,
“आपने अपने बच्चों का चेहरा देखकर नहीं, बल्कि नेताओं का चेहरा देखकर वोट दिया। आपने नीतीश कुमार के लिए वोट दिया, तो उनका बेटा ही आगे नेता बनेगा।”
महिला आरक्षण बिल पर टिप्पणी
महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह विषय नया नहीं है और लंबे समय से चर्चा में रहा है। उनका आरोप था कि चुनावी राज्यों को ध्यान में रखकर विशेष सत्र बुलाया गया है और इसे उन्होंने “पीआर एक्सरसाइज” बताया।
إرسال تعليق