कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- थाना क्षेत्र के रमाणी टोला वार्ड नंबर 07 में बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 8 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई ग्रामीणों की सूचना पर की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सूचना प्राप्त होने पर प्रभारी थानाध्यक्ष अंकिता कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां ग्रामीणों ने पहले से ही एक व्यक्ति को पकड़कर रखा था।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मिथिलेश कुमार रमाणी, पिता-शंभु रमाणी, निवासी रमाणी टोला के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक हरे प्लास्टिक के झोले में रखे 41 पाउच में करीब 8 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई।
पुलिस ने मौके पर ही एक लीटर शराब को नमूना के रूप में सील किया तथा शेष शराब को जब्त कर लिया। इस दौरान इन्द्र जीत कुमार एवं सुरेश रमाणी को गवाह बनाते हुए जप्ती सूची तैयार की गई, पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है।

एक टिप्पणी भेजें