अंतरजिला नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार। मधेपुरा पुर्णिया लिंक उजागर, 80 हजार रुपये के नकली नोट बरामद

 

नकली नोट के 3 कारोबारी गिरफ्तार, 80 हजार नकली नोट जप्त 


कोशी तक/ मधेपुरा:-  जिले में विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी    सफलता मिली है। पुरैनी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अंतरजिला नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। इस मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस मुख्यालय, बिहार पटना एवं कोशी क्षेत्र सहरसा के डीआईजी के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को पुरैनी थाना क्षेत्र के भटौनी गांव में दो युवक नकली 200 रुपये के नोट से सामान खरीदते हुए ग्रामीणों के संदेह के आधार पर पकड़े गए। सूचना मिलते ही पुरैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान इनके पास से 200 रुपये के 23 नकली नोट (कुल 4600 रुपये), दो मोबाइल और एक यामाहा मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस संबंध में पुरैनी थाना कांड संख्या 77/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार नितीश कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के विनोवाग्राम में छापेमारी की, जहां से मो० ऐनुल के पास से 80 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए गए। इस मामले में जानकीनगर थाना में भी कांड संख्या 127/26 दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में नितीश कुमार (34 वर्ष), रूपेश कुमार (25 वर्ष), राजीव कुमार निवासी मुरलीगंज (मधेपुरा), तथा धनमोल कुमार भरगामा (अररिया) शामिल हैं। पुलिस अन्य सहकर्मियों की तलाश में जुटी है और सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

छापेमारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष चन्द्र जीत प्रभाकर ने किया, जिसमें अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।

पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने