डबल सार्ट सर्किट लाइन तार बदलने के कारण 3 दिन विधुत डिस्टर्ब
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर के भैरवपुर परमाने नदी के पास से भैरवपुर ग्रिड तक डबल सर्किट लाइन के तार बदलने के कार्य को लेकर 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक 33 केवी सिंहेश्वर एवं गम्हरिया लाइन बंद रहेगी। इसके साथ ही विद्युत शक्ति उपकेंद्र गम्हरिया और विद्युत शक्ति उपकेंद्र घैलाढ़ के सभी 11 केवी फीडर भी इस अवधि में बंद रहेंगे।
इस कारण इन दोनों उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है।
एक टिप्पणी भेजें