सिंहेश्वर में स्मैक बिक्री का भंडाफोड़, तीन युवक गिरफ्तार, 5.10 ग्राम स्मैक बरामद

 थाना क्षेत्र की घटना स्मैक बेचते 3 गिरफ्तार 



कोशी तक/सिंहेश्वर, मधेपुरा:- सिंहेश्वर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक बिक्री के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने कुल 5.10 ग्राम स्मैक समेत कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 12 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे सूचना मिली थी कि रामपुर वार्ड नंबर 12 स्थित एक चाय दुकान के पीछे भुसखार में कुछ युवक स्मैक बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी को अवगत कराते हुए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कराई गई।

दंडाधिकारी रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात करीब 9:05 बजे मौके पर छापेमारी की। घेराबंदी के दौरान तीन युवकों को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने जिन तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान इस प्रकार है:

नीतीश कुमार

बॉबी कुमार

कुंदन कुमार

तीनों रामपुर वार्ड नंबर 12, थाना सिंहेश्वर के निवासी बताए गए हैं।

क्या-क्या हुआ बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से:

31 पुड़िया स्मैक (कुल वजन 5.10 ग्राम)

स्मैक पीने के उपकरण (चिलम, रेपर आदि)

इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन

प्लास्टिक पैकेट और ब्लेड

8 लाइटर

तीन मोबाइल फोन

750 रुपये नकद

बरामद सभी सामानों को मौके पर ही जब्त कर सील किया गया।

एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्रवाई।

पूरी कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई। आरोपियों को धारा 8(सी) / 21(बी) के तहत नामजद करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सप्लायर की तलाश जारी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक पथराहा के एक युवक से खरीदते हैं, जिसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

Post a Comment

और नया पुराने