मधेपुरा में पर्यावरण सप्ताह के तहत 25 फलदार वृक्ष लगाए गए

 न्यु पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कार्य करते डीएम, एसपी अन्य 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को न्यू आरक्षी केंद्र (न्यू पुलिस लाइन) मधेपुरा में लायंस क्लब मधेपुरा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 25 फलदार वृक्ष लगाए गए।

कार्यक्रम में मधेपुरा के जिलाधिकारी अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में वृक्षारोपण बेहद जरूरी है और हर व्यक्ति को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

इस मौके पर एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, मुख्यालय डीएसपी मनोज मोहन, लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन इंद्रनील घोष, सचिव लायन आलोक मंडल, एलसीआईएफ कोऑर्डिनेटर लायन मनीष सर्राफ, आरसी लायन चन्द्रशेखर, उपाध्यक्ष डा. संजय कुमार, डा. गोपाल कुमार, लायन सुधाकर पाण्डेय, लायन अतुल विक्रम समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

और नया पुराने