हिन्दू नववर्ष पर 25 हजार दीप जलेगा बाबा के शिवगंगा तक पर
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा: -हिंदू नववर्ष के अवसर पर बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारी जोरों पर है। मंदिर परिसर और शिव गंगा तट को भगवा ध्वजों से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर नजर आ रहा है।
कार्यक्रम के तहत 19 मार्च को शिव गंगा तट पर 25 हजार दीपों का भव्य दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। संध्या समय मंदिर के पंडा जी द्वारा महाआरती की जाएगी, वहीं डिजिटल लाइट से बाबा सिंहेश्वर नाथ की नगरी को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। खास आकर्षण के रूप में काशी विश्वनाथ मंदिर से आए अघोरी साधु शिव तांडव की प्रस्तुति देंगे।
इस आयोजन का नेतृत्व श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन कर रहा है, जो स्थानीय लोगों की सहभागिता से इस सामूहिक उत्सव को सफल बनाने में जुटा है। फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सनातन सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत बनाए रखना और समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।
आयोजन को सफल बनाने के लिए मुख्य प्रबंधक सागर यादव, कोषाध्यक्ष मनीष आनंद, व्यवस्थापक अनुज सिंह, आनंद भगत, प्रबंधक गौरव झा, सोनू भगत, ललित भगत, बिट्टू चौरसिया, विष्णु गुप्ता, बमबम सिंह, आनंद कुमार, कन्हैया, प्रिंस, नील, रुपेश कुमार, सोनू सरकार, विद्यासागर, अभिषेक सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से तैयारी में जुटे हुए हैं।
हिंदू नववर्ष के इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
إرسال تعليق