राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर छात्राओं को खिलाई गई कृमि की दवा। कन्या मध्य विद्यालय सिंहेश्वर में जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य टीम रही मौजूद

 प्रोजेक्ट बालिका  विद्यालय में कृमि का दवा खिलाते सीएचसी प्रभारी 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बुधवार को कन्या मध्य विद्यालय सिंहेश्वर में छात्राओं को कृमि की दवा खिलाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिंहेश्वर की स्वास्थ्य टीम की देखरेख में किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में कृमि मुक्ति से संबंधित पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिससे छात्राओं को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएचसी सिंहेश्वर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार ने कृमि मुक्ति के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण से बच्चों में कुपोषण और हीमोग्लोबिन की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिन्हें समय पर दवा देकर रोका जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अल्बेंडाजोल की गोली पूरी तरह सुरक्षित है और इसे खाने से बच्चों को एनीमिया से बचाव, मानसिक तनाव में कमी और बेहतर स्वास्थ्य मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि मिट्टी, पानी और वातावरण के कारण कृमि संक्रमण फैल सकता है, इसलिए समय-समय पर दवा लेना जरूरी है।

डॉ. कुमार ने कृमि संक्रमण के लक्षणों के बारे में बताते हुए कहा कि बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगना, भूख में कमी या अधिक खाने के बावजूद शरीर में पोषण की कमी रहना इसके संकेत हो सकते हैं। उन्होंने एक से 19 वर्ष तक के बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए कृमि मुक्ति दवा का सेवन आवश्यक बताया।

इस मौके पर फार्मासिस्ट आतिफ रियाजी, एएनएम सोनी भारती, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधवेंद्र ठाकुर, शिक्षक गणेश सिंह, पंकज घोष, रोमा प्रियदर्शी, कल्पना कुसुम, राम कृष्ण यादव, खुशबू कुमारी सहित सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

और नया पुराने