मां भवानी चाइल्ड स्कूल का शानदार प्रदर्शन, नवोदय व सैनिक स्कूल में चयन से बढ़ा मान

 मां भवानी चाइल्ड स्कूल के प्रोप्राइटर अरविंद कुमार 



कोशी तक/गम्हरिया मधेपुरा:- प्रखंड मुख्यालय के भागवत चौक स्थित मां भवानी चाइल्ड स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम देकर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान कायम की है। हाल ही में घोषित नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल एवं बालिका विद्यालय प्रवेश परीक्षाओं में विद्यालय के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल कर संस्थान और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्साहजनक रहा। बालिका विद्यालय परीक्षा में शामिल सभी 5 छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर शत-प्रतिशत परिणाम दिया। वहीं सैनिक स्कूल परीक्षा में शामिल एकमात्र छात्र ने भी सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। नवोदय विद्यालय परीक्षा में 4 में से 2 छात्रों का चयन हुआ, जो कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सराहनीय उपलब्धि मानी जा रही है।

सफल विद्यार्थियों में नवोदय विद्यालय के लिए हरिओम राज (सिंहपुर) और हर्ष कुमार (टेरही) शामिल हैं। सैनिक स्कूल 2026 में हरिओम राज ने सफलता प्राप्त की। वहीं बालिका विद्यालय परीक्षा में रजनी कुमारी, निशा भारती, अंशु कुमारी, यपाशा कुमारी एवं आराधना कुमारी ने सफलता हासिल की।

विद्यालय के निदेशक अरविंद कुमार प्रभाकर ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक स्तर से ही विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी माहौल प्रदान किया जाता है, जिसका सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आ रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि अब तक इस संस्थान से 168 से अधिक छात्र-छात्राएं नवोदय, सैनिक एवं सिमुलतला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित हो चुके हैं, जो आगे चलकर चिकित्सा, इंजीनियरिंग, न्यायिक सेवा, पुलिस, बैंकिंग एवं रेलवे सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

और नया पुराने