मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

 मोटर साइकिल चोरी में गिरफ्तार शातिर 



कोशी तक/मधेपुरा:- सदर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के सक्रिय सदस्य रौशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

बताया गया कि 13 मार्च को रामनारायण प्रसाद कानोजिया, निवासी वार्ड नंबर 21 भिरखी, मधेपुरा ने सदर थाना में आवेदन देकर अपनी मोटरसाइकिल (संख्या BR-43R-5668) चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना कांड संख्या-286/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान जयपाल पट्टी निवासी रौशन कुमार के रूप में हुई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने चोरी की मोटरसाइकिल को शंकरपुर स्थित अपने एक सहयोगी को बेचने के लिए देने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर सहयोगी के घर से चोरी की बाइक बरामद कर ली।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

गिरफ्तार आरोपी:

रौशन कुमार, पिता अजीत कुमार सिंह, निवासी जयपाल पट्टी चौक, वार्ड नंबर 14, मधेपुरा

बरामदगी:

एक चोरी की मोटरसाइकिल (चेसिस नंबर: MBLJAW065K9H02731)

छापेमारी टीम में शामिल:-  थानाध्यक्ष मधेपुरा विमलेन्दु कुमार,  थानाध्यक्ष शंकरपुर राजीव कुमार, एसआई शशि प्रकाश, एसआई सचिन कुमार, एएसआई मोहन कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान।

Post a Comment

और नया पुराने