
रामनवमी और ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- आदर्श थाना सिंहेश्वर में ईद, रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक बीडीओ ज्योति गामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने सभी लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान अशांति फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। जुलूस के दौरान बाइक का साइलेंसर खोलकर चलने वाले वाहनों को जब्त कर चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
ईद को लेकर झिटकिया और बुढावे में विशेष व्यवस्था की जाएगी। वहां बेरिकेडिंग लगाकर महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि नमाज के बाद आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
थानाध्यक्ष श्री सिंह ने यह भी बताया कि रामनवमी जुलूस के लिए जुलूस और लाउडस्पीकर का अलग-अलग आवेदन देकर लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।
बैठक में प्रमुख इस्तियाक आलम, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद चौधरी, मुखिया कमरगामा जय कृष्ण शर्मा, रामपट्टी विजय कुमार सिंह, प्रतिनिधि अंगद साह, पंसस जयकांत कुमार, हरिश्चंद्र राम, नगर पंचायत वार्ड पार्षद शंकर चौधरी, रंजीत सिंह, आफताब आलम, सरपंच विरेंद्र यादव, पूर्व न्यास सदस्य सरोज सिंह, आईएलएफएस के एचआर एडमिन सुमन सिंह, मो. अमीर, नव युवक संघ अध्यक्ष पंकज भगत, पुर्व मुखिया प्रमोद मिश्र, मो. मंजूर आलम नपं मुख्य पार्षद परवेज आलम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें