मुरलीगंज में डीएम ने गैस एजेंसी का किया औचक निरीक्षण

 

गैस एजेंसी के पंजी का निरीक्षण करते डीएम उनकी टीम 
टीम के साथ गैस एजेंसी का निरीक्षण करते डीएम 



कोशी तक/मुरलीगंज मधेपुरा:- शहर के काशीपुर स्थित त्रिमूर्ति एचपी गैस एजेंसी का बुधवार को जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम करीब एक घंटे तक एजेंसी परिसर में रहे और गैस सिलेंडर के स्टॉक, वितरण व्यवस्था तथा अभिलेखों की गहन जांच की।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पंजी, स्टॉक रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों का मिलान किया। जांच के दौरान कुछ आंशिक त्रुटियां सामने आने पर जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मियों को आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया। साथ ही एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद डीएम अभिषेक रंजन ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जिले में गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जरूरत के अनुसार ही गैस बुकिंग करने की सलाह दी, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिल सके।

डीएम ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की आपूर्ति नियमित रूप से हो रही है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

निरीक्षण के दौरान एडीएसओ अभिषेक कुमार, बीडीओ गोपाल कृष्णन सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने