कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपट्टी में श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस दौरान सरस्वती सेवा सदन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपट्टी परिसर में दो दर्जन से अधिक पौधे लगाए गए।
मौके पर फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल ने कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक पौधों का महत्वपूर्ण स्थान है। भारतीय संस्कृति में पर्यावरण को देवालय के समान पूजनीय माना गया है, इसलिए इसके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है।
ग्राम पंचायत रामपट्टी के मुखिया प्रतिनिधि रितेश कुमार उर्फ छोटू ने कहा कि किसी भी शुभ अवसर पर पौधारोपण करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।
इस अवसर पर नवाब झा, गौरव कुमार झा, प्रिंस यादव, गोलू सिंह, छोटू सिंह, चंचल कुमार, मंटी कुमार, दीपक सिंह, डिंपल झा सहित कई लोग मौजूद रहे।

إرسال تعليق