
शिवगंगा पर चैती छठ की पुजा करते श्रद्धालु
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- लोक आस्था का महापर्व छठ शिवगंगा पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। चार दिवसीय इस पर्व के तीसरे दिन मंगलवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। चैती छठ को लेकर सुबह से ही व्रती महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में सूप, दउरा और प्रसाद के साथ घाटों की ओर रवाना हुए। शाम ढलते ही दीपों की जगमगाहट और छठ गीतों की मधुर गूंज से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। व्रतियों ने जल में खड़े होकर भगवान सूर्य की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु तथा समाज की खुशहाली की कामना की।
चैती छठ को लेकर शिवगंगा पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चार दिवसीय इस महापर्व का समापन बुधवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ होगा। व्रती 36 घंटे के निर्जला उपवास के बाद पारण करेंते है।
एक टिप्पणी भेजें