श्रीराम मंदिर भरौली सहरसा में दिव्य भव्य महाआरती का आयोजन
कोशी तक/सहरसा:- रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीराम मंदिर भरौली में दिव्य संध्या आरती का भव्य आयोजन किया गया। महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। चारों ओर “जय श्रीराम” के जयकारों से वातावरण राममय बन गया।
आरती का आयोजन अनंत लाल ठाकुर नवयुवक पंडा समाज के तत्वावधान में किया गया। इस दौरान आचार्य प्रशांत ठाकुर, वेदाचार्य सत्यम ठाकुर, वैदिक गोविंद ठाकुर, शास्त्री आनंद ठाकुर, प्रिंस शास्त्री और सुमित ठाकुर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत महाआरती संपन्न कराई।
कार्यक्रम में राहुल सिंह, अनंत सिंह, सूरज सिंह, अजीत सिंह, अमित सिंह, आलोक सिंह, प्रजा सिंह, राजा सिंह, माना सिंह, सुरेश सिंह, रंजय सिंह, शुभम सिंह, सैमिक सिंह, मनी सिंह, रजनीश सिंह, बबलू सिंह, प्रकाश सिंह, आदर्श कुमार, सुमित सिंह सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें