चैती नवरात्रि पर सिंहेश्वर के राम-जानकी मंदिर में हुआ गौ माता का पूजन

नवरात्रा में गौ माता की पुजा करते राम-जानकी मंदिर के सदस्य 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- चैती नवरात्रि के अष्टमी के शुभ अवसर पर सिंहेश्वर स्थित राम-जानकी मंदिर में गौ माता का विधिवत पूजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद, पटना के अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन के आह्वान पर आयोजित किया गया।

प्राप्त निर्देश के आलोक में श्री राम-जानकी ठाकुर न्यास समिति, सिंहेश्वर द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ गौ माता की पूजा संपन्न कराई गई। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ गौ पूजन किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से न्यास समिति के अध्यक्ष किशोरी सिंह, सचिव सुदेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अरविंद प्राण सुखा, नागेंद्र श्रीवास्तव, संजीव कुमार भगत उर्फ टूबलू, राजेश कुमार भगत, मुकुल वर्मा, अरुण प्राण सुखा, सुमित वर्मा, घनश्याम शर्मा, अरुण ऋषिदेव, विजेंद्र झा, चेतना चौधरी, अर्जुन पासवान, शंकर कुमार तथा पुजारी सुखदेव दास सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर गौ माता की पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

Post a Comment

أحدث أقدم