सिंहेश्वर में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, हाउस लिस्टिंग ब्लॉक निर्माण पर दिया गया प्रशिक्षण

 जनगणना 27 की तैयारी को लेकर बैठक करती बीडीओ 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- गुरुवार को प्रखंड सभा भवन, सिंहेश्वर में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति गामी ने की, जिसमें कोषांग के कर्मियों, फील्ड ट्रेनरों एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों ने भाग लिया।

बैठक में जनगणना के प्रथम चरण की पूर्व तैयारी के तहत हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) निर्माण से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। उपस्थित कर्मियों को एचएलबी निर्माण की पूरी प्रक्रिया, निर्धारित मानकों एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई।

इस दौरान सभी संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे तय मानकों के अनुरूप एचएलबी का नक्शा तैयार कर 01 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा करना सुनिश्चित करें। बैठक में कार्य की समयबद्धता एवं गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया गया।

साथ ही कर्मियों से अपेक्षा की गई कि वे जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करें, ताकि अगामी जनगणना प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

मौके पर संतोष कुमार, विक्रम कुमार, फील्ड ट्रेनर अनील कुमार, निलांबर कुमार, ओमप्रकाश कुमार, नोडल पदाधिकारी आकाश कुमार, अवधेश कुमार, राजेश कुमार, तकनीकी सहायक कौसर आलम, मुकेश कुमार, अंचल अमीन कुंदन कुमार, मनीष कुमार, विकास कुमार, लक्ष्मीकांत कुमार, प्रभात कुमार, आवास प्रवेक्षक अभिषेक आनंद सहित सिंहेश्वर के सभी बीएलओ उपस्थित थे।

Post a Comment

أحدث أقدم