घरेलू उपभोक्ता सिलेंडर के उपयोग, होटल में लगाया सिल
कोशी तक/सिंहेश्वर, मधेपुरा:- अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण गैस आपूर्ति पर पड़ रहे असर को देखते हुए प्रशासन ने कालाबाजारी रोकने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में सिंहेश्वर स्थित बाबा एचपी गैस एजेंसी में एसडीओ संतोष कुमार ने पहुंचकर मामले की जांच की।
जांच के दौरान एसडीओ ने एजेंसी संचालक को निर्देश दिया कि सभी वैध उपभोक्ताओं को समय पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से भी उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस बुकिंग के लिए ऑनलाइन नंबर लगाने पर डीएसी नंबर मांगा जाता है, जबकि कई बार ऑनलाइन नंबर एरर बता देता है या कॉल कट जाती है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
इस संबंध में एसडीओ संतोष कुमार ने कहा कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, जांच के दौरान होटल कामाख्या में घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग का मामला सामने आया। इस पर एसडीओ ने होटल को सील कर दिया तथा एमओ अभिषेक कुमार को मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया।
एक टिप्पणी भेजें