जीवन प्रमाणीकरण को लेकर बीडीओ की बैठक, 31 मार्च अंतिम तिथि

 जीवन प्रमाणीकरण के लिए बैठक करते बीडीओ ज्योति गामी 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर प्रखंड कार्यालय के सभा भवन में बुधवार को बीडीओ ज्योति गामी की अध्यक्षता में जीवन प्रमाणीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ सभी घटकों के पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण कार्य की समीक्षा की गई।

इस दौरान जानकारी दी गई कि विभाग द्वारा जीवन प्रमाणीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद केवल उन्हीं पेंशनधारियों को पेंशन का लाभ मिल सकेगा, जिनका जीवन प्रमाणीकरण पूरा हो चुका होगा।

बैठक में शेष बचे पेंशनधारियों की सूची संबंधित कर्मियों को उपलब्ध कराई गई। साथ ही निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित लाभुकों का शीघ्र केवाईसी एवं जीवन प्रमाणीकरण कार्य पूर्ण कराएं।

बीडीओ ज्योति गामी ने बताया कि जीवन प्रमाणीकरण सभी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर कराया जा सकता है और इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना है। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी गई।

सभी पेंशनधारियों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर जल्द से जल्द जीवन प्रमाणीकरण करा लें, ताकि समय पर पेंशन का लाभ मिलता रहे।

बैठक में जीविका के बीपीएम सिद्धार्थ रायण, सीडीपीओ चंद्रकला देवी, एलएस सुप्रभा रानी, सोनी भारती, नुतन कुमारी, तरन्नुम जहां, खुश्बू कुमारी, नगर पंचायत के वार्ड पार्षद शंकर चौधरी, रंजीत सिंह, प्रदीप राम, बजरंग कुमार, आफताब आलम, प्रतिनिधि गौरव झा, रोहित साह, देवेश रमानी, रंजीत शर्मा सभी विकास मित्र एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने