25 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिंहेश्वर थाना पुलिस ने सोमवार को गिद्वा गांव में छापेमारी कर 25 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया।
प्रपुअनि उदय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गृहरक्षक बल, मद्यनिषेध मधेपुरा टीम एवं एक्साइज डॉग स्क्वॉड के साथ सरोपट्टी, लालपुर व चम्पानगर में छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गिद्वा वार्ड नंबर 02 में अरविन्द सरदार के घर के सामने अवैध शराब की बिक्री की जा रही है।
सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो एक महिला प्लास्टिक का झोला लेकर भागने का प्रयास करने लगी। महिला पुलिस बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम गुंजन देवी (42), पति अरविन्द सरदार, निवासी गिद्वा वार्ड 02 बताया।
तलाशी के दौरान उसके पास से दो प्लास्टिक झोले में रखे पांच गैलन में कुल 25 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई।
गिरफ्तार महिला को थाना लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें