सिंहेश्वर नगर पंचायत का 21.14 करोड़ का बजट पारित, विकास योजनाओं पर जोर

 नगरपंचायत की सामान्य बैठक में 21 करोड़ का बजट 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्षा पुनम देवी की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ 14 लाख 96 हजार रुपये का बजट प्रस्ताव पारित किया गया।

प्रेस नोट जारी करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी राजकुमार कुशवाहा ने बताया कि इस बजट में विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है।

खर्च का प्रमुख ब्योरा:

प्रधानमंत्री आवास योजना: 10 करोड़

गार्बेज क्लीनिंग: 1 करोड़ 75 लाख

वाहन एवं अन्य उपकरण: 1 करोड़ 15 लाख

सड़क एवं पुल (रोड एंड ब्रिज): 80 लाख

सीवरेज एवं ड्रेनेज: 70 लाख

डस्टबिन: 55 लाख

वाटर सप्लाई, एसबीएम, पब्लिक वर्क, लैंड: 50-50 लाख

लाइट व्यवस्था: 40 लाख

हेल्थ एवं सेनिटेशन: 30 लाख

शौचालय: 23 लाख

सिविल एनेमिक: 7 लाख

एनयूएलएम: 5 लाख

अन्य मद: 3 करोड़ 14 लाख 96 हजार

आय (रिसिप्ट) का विवरण:

5वां वित्त आयोग: 2 करोड़

6वां वित्त आयोग: 3 करोड़

प्रधानमंत्री आवास योजना: 10 करोड़

स्टाम्प ड्यूटी, एसबीएम, गली-नली हेतु विशेष अनुदान, वाटर सप्लाई व स्टेट ग्रांट: 50-50 लाख

पेशकार मद: 10 लाख

सिविल एनेमिक नागरिक सुविधा: 4 लाख

एनयूएलएम: 3 लाख

बैठक के दौरान अवैध उगाही के आरोपों को लेकर नगर पंचायत के अमीन धनंजय कुमार को हटाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शंकर चौधरी, इंद्रजीत ऋषिदेव, रंजीत सिंह, अर्चना कुमारी, प्रदीप राम, विंदेश्वरी राम, कैलु देवी, निलु देवी, बजरंग कुमार, आफताब आलम मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم