विद्यालय से चापाकल चोरी, चोरों ने दरवाजे तोड़ने की भी की कोशिश

मध्य विधालय सबैला में चापाकल की चोरी 

यहा लगा हुआ था चापाकल चोरों ने खोला 



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- शनिवार) को मध्य विद्यालय सबैला में विद्यालय की छुट्टी के बाद सभी शिक्षक विद्यालय के सभी गेट बंद कर अपने-अपने घर चले गए थे। 08 फरवरी (रविवार) को सार्वजनिक अवकाश के कारण विद्यालय बंद रहा।

जब 09 फरवरी 2026 (सोमवार) को विद्यालय खुला, तो विद्यालय प्रशासन के होश उड़ गए। विद्यालय परिसर में लगा चापाकल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। इतना ही नहीं, चोरों ने विद्यालय के अन्य कमरों के दरवाजों को तोड़ने का भी प्रयास किया, हालांकि वे इसमें सफल नहीं हो सके।

घटना से साफ है कि चोर बेखौफ हैं और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। चोरी की सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव सहित स्थानीय ग्रामीणों को दे दी गई है।

विधालय के प्रधानाचार्य शिव कुमार, ग्रामीणों और विद्यालय प्रबंधन ने मांग की है कि इस मामले में तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो चोरों के हौसले और बुलंद हो सकते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने