पटोरी पैक्स चुनाव में विजय कुमार यादव ने लगाया जीत का चौका, 593 मतों से दी बड़ी शिकस्त


विजय यादव को  जीत का प्रमाण पत्र सौंपते बीडीओ 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- पटोरी प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) के चुनाव में पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखते हुए लगातार चौथी बार जीत दर्ज की। उन्होंने एकतरफा मुकाबले में 938 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी योगेंद्र साह को 593 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। योगेंद्र साह को 345 मत मिले, जबकि तीसरे प्रत्याशी अमीत सिंह 244 मत पाकर केवल अपनी उपस्थिति दर्ज करा सके। रद्द मतों में भी अधिकतर मत विजय यादव का ही नजर आ रहा था। पैक्स सदस्यों को जीत का प्रमाण पत्र सौंपते बीडीओ 

चुनाव परिणामों में सामान्य वर्ग से कुल 13 उम्मीदवारों में से 5 ने जीत हासिल की, जिनमें 3 पुरुष और 2 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। महिला वर्ग में वार्ड संख्या 6 की प्रियंका कुमारी ने 569 मत तथा वार्ड संख्या 1 की किशनी देवी ने 541 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वहीं पुरुष वर्ग में वार्ड संख्या 7 के मो. अकबर (556 मत), सिकंदर यादव (527 मत) और तेजो पंडित (521 मत) विजयी रहे।पैक्स सदस्यों को जीत का प्रमाण पत्र सौंपते बीडीओ 

अत्यंत पिछड़ा वर्ग से मैदान में उतरे 8 उम्मीदवारों में से 2 ने जीत हासिल की। महिला वर्ग में वार्ड संख्या 7 की शबाना खातून ने 627 मत और वार्ड संख्या 1 के प्रकाश मंडल ने 571 मत प्राप्त कर सफलता पाई।

पिछड़ा वर्ग में 4 उम्मीदवारों में से वार्ड संख्या 9 के अजीत कुमार (787 मत) और वार्ड संख्या 1 की शबनम देवी (645 मत) विजयी रहीं।

वहीं एससी/एसटी वर्ग से 7 उम्मीदवारों के बीच हुए मुकाबले में वार्ड संख्या 3 के गीरो राम (456 मत) और वार्ड संख्या 8 के विरेंद्र ऋषिदेव (416 मत) ने जीत दर्ज की।

सभी विजयी प्रत्याशियों को बीडीओ ज्योति गामी द्वारा जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया। परिणाम घोषित होते ही विजय कुमार यादव के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। इसके बाद विजय कुमार यादव अपने विजई सदस्यों और समर्थकों के साथ बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पटोरी पैक्स के मतदाताओं की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

Post a Comment

और नया पुराने