सिंहेश्वर महोत्सव में भजन प्रस्तुत करते नितिन नविन
सिंहेश्वर महोत्सव का उद्घाटन करते सांसद और विधायक
सिंहेश्वर महोत्सव मंच पर सांसद को सम्मानित करते डीएम अभिषेक
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर महोत्सव का भव्य और रंगारंग उद्घाटन स्थानीय सांसद दिलेश्वर कामत, सिंहेश्वर विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. रमेश ऋषि, जिलाधिकारी अभिषेक रंजन, डीडीसी सह सिंहेश्वर न्यास सचिव अनिल बसाक तथा नगर पंचायत अध्यक्षा पूनम देवी ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन अवसर पर मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्र, पौधा एवं बाबा सिंहेश्वर नाथ का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद दिलेश्वर कामत ने कहा कि सिंहेश्वर श्रृंगी ऋषि की पावन धरती है, जहां राजा दशरथ ने पुत्रेष्टि यज्ञ कराया था और उसके फलस्वरूप भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि यह मेला उनके जन्म से भी पहले से लगता आ रहा है। बीते कुछ वर्षों में मेले की भव्यता में कमी आई थी, जिसे जिला प्रशासन द्वारा बेहतर ढंग से पुनः सजाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। साथ ही उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में भाग लेकर कार्यक्रमों का आनंद लेने की अपील की।
महोत्सव में सम्मानित हुए अतिथि और न्यास सदस्य
विधायक डॉ. रमेश ऋषि ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा सिंहेश्वर की नगरी में श्रद्धालु खाली हाथ आते हैं और झोली भरकर लौटते हैं। यह वही भूमि है जहां भगवान श्रीराम के जन्म हेतु पुत्रेष्टि यज्ञ संपन्न हुआ था। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिलाधिकारी के नेतृत्व में मेला अत्यंत व्यवस्थित ढंग से लगाया गया है। उन्होंने बाबा के परिवार का उदाहरण देते हुए आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया।
जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने सिंहेश्वर न्यास द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने की अपील की।
शिव तांडव के साथ महाआरती करते पंडा समाज
महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ अनंत ठाकुर पंडा समाज द्वारा श्रीगणेश वंदना, शिव तांडव एवं शिव महाआरती से किया गया। इसमें अमरनाथ ठाकुर उर्फ लालबाबा, संजीव ठाकुर, कन्हैया ठाकुर, कौशलेंद्र बाबा, प्रवीण ठाकुर, प्रशांत शास्त्री, गोविंद ठाकुर, प्रिंस ठाकुर, आनंद ठाकुर, सुमित ठाकुर एवं सत्यम ठाकुर ने भाग लिया। वही इंडिया आयडल फेम के नितिन नवीन ने अपने भजनों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
जय महाकाल का नृत्य की प्रस्तुति करते वाका वकिल ग्रुप
नृत्यालय के कलाकारों का स्वागत नृत्य प्रस्तुत करते
रंगकर्मी विकास कुमार के निर्देशन में तथा निखिल यदुवंशी के नेतृत्व में नृत्यालय के कलाकारों ने आकर्षक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य कलाकार राधिका कुमारी, रचना कुमारी, काजल कुमारी, मुन्नी कुमारी और साक्षी कुमारी की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वकील वागा के निर्देशन में ‘जय महाकाल’ की अद्भुत प्रस्तुति दी गई।
भजन गायन करते स्थानीय कलाकार संजीव कुमार सोनू
स्थानीय कलाकार संजीव कुमार सोनू ने भजन “हे भोलेनाथ तेरी महिमा निराली” गाकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। वहीं कटिहार से आए इंडिया टैलेंट सीजन- 5 के फाइनलिस्ट स्नेह आर्यन एवं शीनु रतन ने “चलो रे बाबा सिंहेश्वर धाम रे” तथा “श्रीराम बसे हैं मेरे सीने में” जैसे भजनों के माध्यम से शिव महिमा, पूजा विधि और पुत्रेष्टि यज्ञ का सुंदर गायन प्रस्तुत किया।
कवि प्रशांत बजरंगी पिछे कवि संजीव कुमार मुकेश
इंडिया टेलेंट के स्नेह आर्यन के साथ शीनू रतन
महोत्सव में पहली बार कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें युवा कवि संजीव कुमार मुकेश एवं प्रशांत बजरंगी ने ‘गांव का लड़का’ और ‘गांव की लड़की’ जैसी रचनाओं से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं।
एक टिप्पणी भेजें