केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन आमसभा सह चुनाव सत्र का उद्घाटन
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- मधेपुरा शहर के जीवन सदन परिसर में शनिवार को केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, मधेपुरा का सत्र 2026-2028 के लिए त्रिवार्षिक आमसभा सह चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
चुनाव प्रक्रिया पटना से आए तीन पर्यवेक्षकों—संघटन सचिव पटना सत्येन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष नॉर्थ ईस्ट जोन अरुण कुमार सिंह तथा संघटन सचिव नॉर्थ ईस्ट जोन सुधीर कुमार सिंह—की उपस्थिति में सम्पन्न कराई गई।
मुख्य चुनाव पदाधिकारी ओमप्रकाश सर्राफ ने नए सत्र के लिए निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बताया कि मनीष कुमार सर्राफ को अध्यक्ष, विकास कुमार सर्राफ को कोषाध्यक्ष, मो. अनवारुल्लाह काज़मी को उपाध्यक्ष, संजय कुमार को सह सचिव तथा विमल कुमार वर्मा को संगठन सचिव चुना गया है।
चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद पर्यवेक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन को मजबूती प्रदान करेगी। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में केमिस्टों की उपस्थिति रही, जिन्होंने एसोसिएशन के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष कुमार सर्राफ ने कहा कि वे संगठन के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे तथा केमिस्टों के हितों और अधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता देंगे।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
إرسال تعليق