पीबीएल एमआईपी 3.10 में उदाकिशुनगंज प्रखंड जिला में सबसे आगे

 पीबीएल में उदाकिशुनगंज अव्वल रहा पीबीएल को बधाई देने पहुंचे नरेंद्र नारायण यादव 


कोशी तक/उदाकिशुनगंज मधेपुरा:- उदाकिशुनगंज प्रखंड ने प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग पीबीएल एमआईपी 3.10 के सफल क्रियान्वयन में जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक विज्ञान एवं गणित विषय के अंतर्गत एससीईआरटी द्वारा निर्धारित टॉपिक पर आधारित एमआईपी कार्य को ससमय पूर्ण कर लिया गया है। इस उपलब्धि के साथ उदाकिशुनगंज प्रखंड ने लगातार जिले में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखी है।

इस लक्ष्य की प्राप्ति पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज श्री विजय कुमार ने प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग से जुड़ी प्रखंड तकनीकी टीम के सदस्यों, विज्ञान एवं गणित विषय के शिक्षकों, विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों सहित जिला तकनीकी टीम एवं जिले के सभी विभागीय अधिकारियों को बधाई दी।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री विजय कुमार ने कहा कि प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग शिक्षण-अधिगम का एक सशक्त, रोचक एवं प्रभावी माध्यम है। यह गणित और विज्ञान जैसे कठिन विषयों को छात्रों के लिए सरल, समझने योग्य और रुचिकर बनाने में अत्यंत सहायक सिद्ध हुआ है। शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के बीच इसकी बढ़ती लोकप्रियता इसकी उपयोगिता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

उन्होंने एससीईआरटी बिहार एवं मंत्रा फॉर चेंज द्वारा इस कार्यक्रम की प्रभावी रूपरेखा, गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सामग्री, कार्यशालाओं तथा ऑनलाइन बैठकों के आयोजन की सराहना की। साथ ही जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक गठित तकनीकी टीमों के सतत प्रयासों को इस सफलता का आधार बताया।

इस अवसर पर उन्होंने श्री संजय कुमार (डीईओ, मधेपुरा), अभिषेक कुमार (डीपीओ, समग्र शिक्षा अभियान, मधेपुरा), संभाग प्रभारी सुशील मंडल, जिला तकनीकी टीम लीडर संजय क्रांति, प्रेमलता, शैलेश कुमार चौरसिया, प्रखंड तकनीकी टीम लीडर मंजर आलम, वंदना कुमारी, अनिकेत रंजन, प्रशुन्न कुमार सिंह, निलेश कुमार सहित सभी सहयोगियों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

أحدث أقدم