बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में डीनो की ताजपोशी, मधेपुरा के डॉ. दिनेश कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

 

स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय डीन बने जेएनकेटी के डा. दिनेश कुमार 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना में बड़े प्रशासनिक फैसले के तहत डीन पदों पर नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद की 05 जनवरी 2026 को हुई पंचम बैठक के बाद यह फैसला लिया गया, जिसने प्रदेश के मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग और फार्मेसी शिक्षा जगत में हलचल मचा दी है।

सबसे अहम नियुक्ति के तहत जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज, मधेपुरा के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार को विश्वविद्यालय का डीन (अकादमिक) बनाया गया है। यह नियुक्ति अगले दो वर्षों अथवा सेवानिवृत्ति तक प्रभावी रहेगी। मधेपुरा को मिली इस बड़ी जिम्मेदारी को शिक्षा जगत में बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

डीन पदों पर पूरी सूची—

डा. अजय कुमार सिन्हा, एनएमसी पटना – डीन, चिकित्सा विज्ञान संकाय

डा. तनोज कुमार, पटना डेंटल कॉलेज – डीन, दंत विज्ञान संकाय

डा. रितेश राज, पीडीसीएच पटना – डीन, छात्र कल्याण

डा. राम कुमार चौधरी, राजकीय फार्मेसी संस्थान, अगमकुंआ – डीन, फार्मास्युटिकल एवं पैरामेडिकल विज्ञान संकाय

गीतांजलि कुमारी, एएनएम स्कूल, हाजीपुर – डीन, नर्सिंग संकाय

अधिसूचना में साफ किया गया है कि सभी नव-नियुक्त डीन अपने मूल पद पर रहते हुए विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं अकादमिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे और वेतन-भत्ते भी मूल पद से ही प्राप्त करेंगे।

31 जनवरी के बाद बदलेगा समीकरण

अधिसूचना में यह भी बड़ा खुलासा किया गया है कि श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज, मुजफ्फरपुर की प्राचार्य डॉ. आभा रानी सिन्हा के 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद डीन (फैकल्टी ऑफ मेडिकल साइंसेज) का पद प्रभावी होगा, जिससे विश्वविद्यालय स्तर पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव तय माना जा रहा है।

इस हाई-प्रोफाइल नियुक्ति आदेश पर कुलसचिव विमलेश कुमार झा के हस्ताक्षर हैं और इसे विश्वविद्यालय की अकादमिक मजबूती की दिशा में निर्णायक कदम माना जा रहा है। डीन बनने पर बधाई देने वाले में जेएनकेटी के अधीक्षक डा. प्रो. नगीना चौधरी, उपाधीक्षक प्रिय रंजन भास्कर और डा. अंजनी कुमार, डा. जयप्रकाश भारती, डा. वीरेंद्र कुमार, डा. काशिफ शाहनवाज, डा. विनोद कुमार, डा. प्रेम जीत कुमार मधुकर, डा. पूनम कुमारी, डा. जितेंद्र कुमार, डा. विक्रांत कुमार सहित कई गणमान्य चिकित्सक ने बधाई दी।

Post a Comment

أحدث أقدم