मोबाइल चोरी कर यूपीआई से 84,300 रुपये की अवैध निकासी। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर की शिकायत, पुलिस से कार्रवाई की मांग

 

कमरगामा निवासी पीड़ित संतोष कुमार 


 

कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमरगामा गांव निवासी संतोष कुमार (उम्र लगभग 45 वर्ष), पिता स्व. हलधर यादव वार्ड नंबर 4 का मोबाइल चोरी कर यूपीआई के माध्यम से 84,300 रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है।

पीड़ित संतोष कुमार के ने बताया कि दिनांक 11 जनवरी 2026 को उनका वनप्लस कंपनी का मोबाइल फोन चोरी हो गया। चोरी हुए मोबाइल का ईएमआई नंबर 863809077512796 था, जिसमें एयरटेल कंपनी का सिम नंबर 8294489472 लगा हुआ था। मोबाइल चोरी होने के बाद चोरों ने उसी मोबाइल के माध्यम से यूपीआई का दुरुपयोग करते हुए स्टेट बैंक, डंडारी शाखा में स्थित उनके खाता संख्या 11844755371 से कुल 84,300 रुपये की निकासी कर ली।

पीड़ित ने बताया कि संजीव दास नामक व्यक्ति के माध्यम से 32,300 रुपये यस बैंक के यूपीआई नंबर 897488154015 पर ट्रांसफर किए गए। वहीं धीरज साह के खाते में 32,000 रुपये तथा 20,000 रुपये मोबाइल नंबर 7033123299 के माध्यम से ट्रांसफर किए गए।

मोबाइल की खोजबीन असफल रहने के बाद पीड़ित ने अपने चोरी हुए सिम का डुप्लीकेट सिम निकलवाकर दूसरे मोबाइल में चालू किया, तब उन्हें खाते से अवैध निकासी की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर घटना की सूचना दी तथा संबंधित थाना में भी लिखित आवेदन देकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बरहाल पीड़ित ने प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए चोरी गई राशि की बरामदगी की मांग की है। फिलहाल मामले को लेकर साइबर अपराध से जुड़ी जांच की प्रक्रिया शुरू किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم