कोशी तक/ मुरलीगंज मधेपुरा:- मधेपुरा जिले के मुरलीगंज में समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय मुरलीगंज हेल्पलाइन फाउंडेशन ने “मानवता की सेवा – सक्षम भविष्य की ओर कदम” की भावना को साकार करते हुए मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सराहनीय पहल की।
फाउंडेशन की ओर से मीरगंज चौक निवासी दिव्यांग अजय कुमार को व्हीलचेयर प्रदान की गई। इस अवसर पर मौजूद हेल्पलाइन फाउंडेशन के सचिव विकास आनंद ने कहा कि यह व्हीलचेयर मात्र एक उपकरण नहीं, बल्कि अजय कुमार के लिए आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम है। इससे उनकी दैनिक गतिविधियां आसान होंगी और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी दिनेश मिश्रा बाबा ने हेल्पलाइन फाउंडेशन के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए इस प्रकार की पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाती है और अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनती है।
इसी अवसर पर मीरगंज निवासी जगदीश पासवान को भी सम्मानित किया गया। बताया गया कि जगदीश पासवान प्रतिदिन मीरगंज चौक पर निःशुल्क साफ-सफाई का कार्य करते हैं और कई बार सामाजिक कार्यों में श्रमदान भी कर चुके हैं।
व्हीलचेयर प्राप्त करने वाले लाभार्थी अजय कुमार ने भावुक होते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सहायता उनके जीवन में नई उम्मीद और नई राह लेकर आई है।
कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय व्यवसायी बजरंग अग्रवाल एवं अंकित अग्रवाल ने भी हेल्पलाइन फाउंडेशन के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
मुरलीगंज से अंशु भगत

إرسال تعليق