सिंहेश्वर–मधेपुरा जाम से मिलेगी निर्णायक मुक्ति, 11.231 किमी लंबे बायपास को जल्द मिलेगी ज़मीनी हकीकत

 सिंहेश्वर के पुर्वी वायपास का संभावित नक्सा 



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर और मधेपुरा की वर्षों पुरानी जाम की समस्या अब इतिहास बनने की दहलीज पर है। स्वीकृत सिंहेश्वर बायपास को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

यह बायपास सिंहेश्वर प्रखंड अंतर्गत एनएच-106 पर स्थित हीरो शोरूम के समीप से शुरू होकर रामपट्टी, गौरीपुर, मजरहत, इटहरी गेहुमनी, जजहट सबैला, तुलसीबारी और गोसाई टोला मानिकपुर के ग्रीनफील्ड क्षेत्र से गुजरते हुए मधेपुरा प्रखंड के मानिकपुर स्थित वर्षा हॉस्पिटल के पास समाप्त होगा। प्रस्तावित बायपास की कुल लंबाई 11.231 किलोमीटर निर्धारित की गई है।

बायपास के निर्माण से मधेपुरा जिला मुख्यालय और सिंहेश्वर क्षेत्र को भीषण जाम की समस्या से निर्णायक राहत मिलेगी। इससे श्रद्धालुओं, आम यात्रियों और व्यावसायिक वाहनों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी और कोशी क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।

बैठक के अंत में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए गए कि बिना किसी देरी के डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर बायपास निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। जनप्रतिनिधियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि यह परियोजना कोशी क्षेत्र की जीवनरेखा साबित होगी और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई अब स्वीकार्य नहीं होगी।

Post a Comment

أحدث أقدم