अपराध करते ही रंगे हाथों पकड़े गए दो लुटेरे, पटोरी में दिनदहाड़े लूटपाट

लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाला शातिर पकड़ाया लूट के कारनामे को अंजाम देने वाले अपराधी 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे पटोरी वार्ड नंबर 5 के एक सुनसान रास्ते पर लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे दो युवकों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इटहरी निवासी मनोज कुमार अपने निजी कार्य से पटोरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पटोरी मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और हथियार का भय दिखाते हुए उनकी जेब से 5 हजार नकद एवं मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने हथियार के बट से मारपीट कर मनोज कुमार को घायल भी कर दिया।

इसी बीच क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर घटनास्थल से ही दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान

भूषण कुमार, पिता – रविंद्र कुमार यादव

ओम प्रकाश कुमार, पिता – सुरेंद्र यादव

दोनों निवासी – पटोरी वार्ड नंबर 1

पुलिस तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से पीड़ित का छीना हुआ 5 हजार नकद बरामद कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

أحدث أقدم