पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो. सच्चिदानंद यादव बने भूपेंद्र विचार मंच के कार्यकारी अध्यक्ष

 सचिदानंद यादव विचार मंच सचिव मंडल के अध्यक्ष बने 


कोशी तक/ मधेपुरा:- भूपेंद्र नारायण मंडल विचार मंच के अध्यक्ष पूर्व प्रति कुलपति प्रो. के. के. मंडल के आकस्मिक निधन के उपरांत विचार मंच के सचिव मंडल के सदस्यों ने आपात बैठक  कर विचार मंच के आगामी कार्य को निर्धारित समय पर सम्पादित करने के लिए विचार विमर्श कर सचिव मंडल के वरीय उपाध्यक्ष पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो. सच्चिदानंद यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया ज्ञातव्य हो कि प्रो सच्चिदानंद यादव टी पी कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के विभिन्न पदों पर रहते हुए परीक्षा नियंत्रक के पद पर भी रहे। सचिव परमेश्वरी प्रसाद यादव ने कहा कि प्रो के के मंडल के निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई संभव नहीं है ऐसे में प्रो सच्चिदानंद यादव जैसे अनुभवी सचिव मंडल सदस्य को ही तत्काल नेतृत्व सौंपना ही विकल्प है।उनके नेतृत्व में विचार मंच जहां भूपेंद्र बाबू के विचारों को आमजन से जोड़ने में सफल होगा वहीं के के मंडल के अधूरे संकल्पों को भी पूरा करेगा।

आगामी कार्यक्रमों का सफलता पूर्वक आयोजन विचार मंच की पहली प्राथमिकता

सचिव मंडल की बैठक के बाद विचार मंच के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. सच्चिदानंद यादव ने कहा कि विचार मंच की पहली प्राथमिकता भूपेंद्र नारायण मंडल की आगामी जयंती कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन उनकी पहली प्राथमिकता होगी उक्त मौके पर विगत दिनों परलोक सिधारे अध्यक्ष प्रो के के मंडल के सम्मान में विचार मंच की ओर से श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी।भूपेंद्र विचार मंच की बैठक में कोषाध्यक्ष प्रो. आलोक कुमार, संयुक्त सचिव डॉक्टर हर्ष वर्धन सिंह राठौर उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم