महान शिक्षाविद डॉ. कौशल किशोर मंडल के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, भावभीनी विदाई

 पुर्व कुलपति के निधन पर 2 मिनट का मौन रखते वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन के सदस्य 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- राम जानकी मंदिर, सिंहेश्वर में वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन द्वारा एक शोक सभा का आयोजन कर शिक्षा जगत के प्रख्यात विद्वान, तिलकामांझी विश्व विद्यालय, भागलपुर के पूर्व प्रतिकुलपति एवं मधेपुरा वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन के अध्यक्ष डॉ. कौशल किशोर मंडल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई।

सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने भावुक स्वर में कहा कि डॉ. मंडल का जाना केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और समाज को दिशा देने वाले युगद्रष्टा का जाना है। उनका संपूर्ण जीवन शिक्षा के उत्थान और सामाजिक चेतना को समर्पित रहा, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।

इस अवसर पर संगठन के सचिव प्रो. भरतचंद भगत, उपाध्यक्ष रामचंद्र साह, कोषाध्यक्ष दिनेश झा, भूपेंद्र नारायण यादव, काशी चौधरी, विश्वनाथ भगत, शैलेंद्र पोद्दार, जगरनाथ साह, गाजो राम, विष्णु राम तथा विश्व नशा उन्मूलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत गंगा दास सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सभा के अंत में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार और शिष्यों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Post a Comment

और नया पुराने