श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन ने किया जरुरतमंदों के बीच सैकड़ों कंबल और गर्म कपड़ा का हुआ वितरण

 

शिव गायत्री कुटीर में फाउंडेशन द्वारा गर्म कपड़ा वितरण करते 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर के प्रसिद्ध समाजिक संगठन श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के शिव गायत्री ऋषि कुटीर में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर फाउंडेशन ने जरुरतमंदों के बीच सैकड़ों कंबल और गर्म कपड़ा का वितरण किया। श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन लगातार समाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते रहा है। यह फाउंडेशन गरीबों की समस्याओं और उसके निवारण के लिए संकल्पित है। फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल ने शिव गायत्री ऋषि कुटीर में जरुरतमंदों के बीच कंबल और  गर्म कपड़ा का वितरण करते हुए कहा कि जरूरतमंदो की सेवा से एक सुखद अनुभूति का अहसास होता है। इस अवसर पर फाउंडेशन के मुख्य प्रबंधक सागर यादव ने कहा कि समाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने वाले फाउंडेशन रक्तदान व पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ ठंड से ठिठुरते हुए जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण को एक अभियान के रूप में चला रहा है। फाउंडेशन के आनंद भगत और सोनू सरकार ने कहा कि कंबल का वितरण सभी के सहभागिता से किया जा रहा है। मुख्य रुप से शिव शिव प्रसाद टेकरीवाल, विजय टेकरीवाल, आशीष टेकरीवाल, नीलम टेकरीवाल, निधी टेकरीवाल, निशी टेकरीवाल सहित अन्य का सहयोग प्राप्त हुआ। मौके पर फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल, मुख्य प्रबंधक सागर यादव, कोषाध्यक्ष मनीष आनंद, आनंद भगत, अनुज कुमार सिंह, प्रिंस यादव, रामविलास मोदी, बिट्टू चौरसिया, सोनू भगत, सोनू सरकार, आनंद कुमार, गोविंद कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

أحدث أقدم