बाबा सिंहेश्वर मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर पुजा करते सदस्यगण।

बाबा सिंहेश्वर मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर पुजा करते सदस्य 




कोशी तक / सिंहेश्वर मधेपुरा:- बिहार का प्रसिद्ध मधेपुरा जिला के बाबा सिंहेश्वर मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन सिंहेश्वर मंदिर न्यास सदस्य विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। । बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के आह्वान पर सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सदस्य और कर्मियों ने शिवलिंग पर पूजा अर्चना कर अपनी संस्कृति और आस्था को मजबूत करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सदस्य विजय कुमार सिंह ने कहा कि सोमनाथ मंदिर हमारी सांस्कृतिक एकता और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि आज से एक हजार वर्ष पूर्व सोमनाथ मंदिर पर पहला आक्रमण हुआ था, लेकिन हमारी सनातन आस्था कभी डगमगाई नहीं।

इस कार्यक्रम में सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सदस्य श्री विजय कुमार सिंह, अभय नाथ ठाकुर, रंजीत ठाकुर, अमरनाथ ठाकुर, संजीत कुमार, सत्यम कुमार और अन्य मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم