घैलाढ़ आवास योजना में पैसा उगाही का चलता खेल
कोशी तक/ घैलाढ़ मधेपुरा:- मधेपुरा जिले के घैलाढ़ प्रखंड अंतर्गत घैलाढ़ पंचायत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास वेरिफिकेशन के नाम पर अवैध रूप से पैसे की उगाही किए जाने का गंभीर आरोप लगा है।
आरोप है कि पीटीआई अजय शंकर झा द्वारा योजना के लाभार्थियों से अवैध रूप से पैसे की मांग की जा रही थी। इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अविनाश कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी प्राप्त हुई है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बीडीओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास वेरिफिकेशन पूरी तरह निःशुल्क है। यदि जांच में कोई भी कर्मी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें