मधेपुरा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, 7,712 गिरफ्तारियां, 27 इनामी अपराधी दबोचे गए

 आरक्षी केंद्र सिंहेश्वर में झंडातोलन करते एसपी बटालियनों का निरीक्षण करते डीएम,एसपी 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर स्थित पुलिस आरक्षी केंद्र में आरक्षी अधीक्षक (एसपी) संदीप सिंह ने जवानों की विभिन्न बटालियनों का निरीक्षण करने के उपरांत झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के बाद उन्होंने पुलिस जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि मधेपुरा पुलिस लगातार बेहतर और प्रभावी कार्य कर रही है।

एसपी संदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मधेपुरा पुलिस द्वारा कुल 7,712 गिरफ्तारियां की गईं। इनमें 27 दुर्दांत इनामी अपराधी और 3,108 अभियुक्त शामिल हैं। साथ ही 4,109 मामलों में गवाही करवाई गई है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान 162 अवैध हथियार और 464 कारतूस जब्त किए गए हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर जोर देते हुए एसपी ने कहा कि मधेपुरा पुलिस आमतौर पर 10 से 12 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच रही है, जबकि डायल 112 की मदद से यह समय घटकर 8 मिनट तक हो जाएगा।आरक्षी केंद्र में मार्च पास्ट करते महिला बटालियन बटालियनों का निरीक्षण करते एसपी, डीएम राष्ट्रगान गाते प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय की छात्राएं 


शराबबंदी को लेकर की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिले में अब तक लगभग 19 हजार लीटर शराब जब्त की गई है। इसके अलावा स्मैक और कोडीन युक्त कफ सिरप के विरुद्ध भी बड़ी कार्रवाई की गई है।

विषम परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को 12 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है। थानों में सुविधाएं बढ़ाई गई हैं और सरकार द्वारा प्रत्येक थाना को वाहन व आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नया पुलिस लाइन आधुनिक सुविधाओं के साथ लगभग बनकर तैयार हो चुका है।

Post a Comment

أحدث أقدم