नगर पंचायत के मस्जिद पास निवासी नजमा का शव नदी में मिला
कोशी तक /सिंहेश्वर मधेपुरा:- नगर पंचायत सिंहेश्वर मुख्य बाजार स्थित मस्जिद वार्ड नंबर 08 की रहने वाली 72 वर्षीय नजमा खातून का शव गुरुवार की दोपहर बाजार के बीचों-बीच बहने वाली परमाने नदी के पास बरामद किया गया। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार नजमा खातून बीते शुक्रवार से ही घर से लापता थीं। परिजनों द्वारा उनकी लगातार खोजबीन की जा रही थी। गुरुवार की दोपहर करीब 3:30 बजे कुछ लोगों की नजर सूखी नदी में कीचड़ के बीच दिखाई दे रहे पैरों पर पड़ी। संदेह होने पर इसकी सूचना वहां से गुजर रहे व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव चंद्र चौधरी को दी गई।
सूचना मिलते ही शिव चंद्र चौधरी ने स्थानीय थाना को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधेपुरा भेज दिया।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
إرسال تعليق