मंदिर परिसर में कंबल वितरण करते जाप कार्यकर्ता
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- बिहार के प्रसिद्ध देव स्थली बाबा सिंहेश्वर नाथ के पावन परिसर सिंहेश्वर में ठंड से ठिठुरते गरीबों के बीच जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के जन्म दिवस के अवसर पर ठंड से ठिठुरते गरीब और असहाय लोगों को कंबल देकर गर्मी का अहसास दिलाया।
भीषण शीतलहर में कंबल वितरण करते जाप कार्यकर्ता
इस अवसर पर जाप के सिंहेश्वर प्रखंड अध्यक्ष सह उप प्रमुख मुकेश यादव, गोपी कृष्ण उर्फ बीडीओ, आशिष कुमार, राजीव कुमार बबलू, रामचंद्र यदुवंशी, देवाशीष कुमार, शैलेंद्र कुमार, ओमकार कुमार, सिंटु कुमार ने पुष की शीतलहर में मंदिर परिसर पहुंचकर जगह जगह सोए और ठंड से ठिठुरते लोगों को को गर्म कंबल दिया। कंबल वितरण की जानकारी मिलते ही अगल बगल से सैकड़ों गरीब और असहाय लोग वहा पहुंचे। जाप कार्यकर्ताओं ने सभी के बीच कंबल का वितरण किया। वही लोगों ने सांसद श्री यादव के लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की।
एक टिप्पणी भेजें