कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर प्रखंड के रामपट्टी पंचायत के सेवानिवृत्त एसडीओ लिलानंद सिंह के पुत्र विवेकानंद सिंह राठौर का एसएसपी से डीआईजी पद पर पदोन्नति हुई है। पदोन्नति की खबर सुनते ही नगर पंचायत सिंहेश्वर से लेकर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग बढ़-चढ़ कर बधाई देने को दौर चलने लगा। समाजिक संगठन श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल ने फोन कर विवेकानंद सिंह राठौर को बधाई दिया। निखिल ने बताया कि विवेकानंद सिंह राठौर 2012 बैच के आसाम मेघालय केडर में है। इनको दो बार राष्ट्रपति के द्वारा विरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। साथ ही बहुत ही सरल स्वभाव के समाजिक कार्य में सहभागी रहते हैं। एसएसपी रहते हुए मेघालय में कई समाजिक कार्य संचालित करते हैं, जानकारी हो कि वहां पर एक सरकारी विद्यालय भी गोद लिए हुए है। गांव में जानकारी होते ही एक दूसरे को बधाई दी रही है। इनके परिवार में विवेकानंद सिंह राठौर के पिताजी सेवानिवृत एसडीओ लिलानंद सिंह और सेवानिवृत माता किरण सिंह के लिए भी यह गौरवान्वित होने का पल है। मौके पर बधाई देने के लिए नगर पंचायत के अध्यक्षा पुनम देवी, रामपट्टी मुखिया विजय सिंह, पू. जिला परिषद सदस्य सूरज सिंह, सेवा निवृत्त पीएमजी भगवान दास टेकरीवाल, सिंहेश्वर व्यापार संघ अध्यक्ष विजय टेकरीवाल, राम जानकी ठाकुरबाड़ी के कोषाध्यक्ष अरविंद प्राण सुखका, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी, आर आर ग्रीन फिल्ड के डायरेक्टर राजेश कुमार राजू, पुर्व उप प्रमुख राजेश कुमार झा, मनीष आनंद, सागर यादव, ई. राजेश कुमार, गौरव कुमार झा, सुभाष चन्द्र भगत, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक साह, अनुज सिंह, प्रिंस कुमार, जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष इन्द्र देव स्वर्णकार, सहित अन्य लोगों ने बधाई दी

إرسال تعليق