कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान मतदान दिवस 6 नवम्बर गुरुवार को जिले में निर्बाध और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु विद्युत विभाग मधेपुरा पूरी तरह चौकस और सतर्क है।
विद्युत कार्यपालक अभियंता ई. अरविंद कुमार ने बताया कि जिले के सभी विद्युत शक्ति उपकेंद्रों (पावर हाउस) में विशेष नियंत्रण कक्ष ( विषेश नियंत्रण कक्ष) स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक प्रखंड में कनीय अभियंता को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है, जो दिनभर बिजली आपूर्ति की स्थिति पर निगरानी रखेंगे और किसी भी गड़बड़ी की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करेंगे।
उन्होंने सभी सहायक एवं कनीय अभियंताओं को निर्देश दिया है। कि मतदान दिवस पर किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या पर त्वरित मरम्मत कार्य सुनिश्चित किया जाए। सभी उपकेंद्रों के कर्मियों को भी नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी पर तैनात रहने का आदेश दिया गया है। मतदान दिवस के दौरान जिला, अनुमंडल और प्रखंड प्रशासन से सतत समन्वय बनाकर रखा जाएगा ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल की जा सके और निर्वाचन प्रक्रिया निर्बाध रूप से संचालित हो।
"मतदान दिवस पर बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए विभागीय स्तर पर पूर्ण तैयारी कर ली गई है। सभी नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेंगे।" उसके अधिकारी और फोन नंबर ई. अरविंद कुमार, कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग मधेपुरा संपर्क नंबर 7763815329
1 फ्यूज कॉल सेंटर 9264456423
2 मधेपुरा 7763815553
3 भेलवा 9031018792
4 धुरगांव 6287742858
5 घैलाढ़ 7368800345
6 खुर्दा 9031005239
7 कुमारखंड 7368800346
8 मानिकपुर 9264440864
9 मेडिकल कॉलेज 6287395678
10 मुरलीगंज 7763815554
11 परमानंदपुर 6287395676
12 शंकरपुर 7763815561
13 सिंहेश्वर 7763815559
14 गम्हरिया 7763815560
विद्युत अधिकारी संपर्क सूची
सहायक अभियंता (मधेपुरा): दीपक कुमार दास – 7763815249
सहायक अभियंता (सिंहेश्वर): श्री विजय कुमार – 6287342745
सहायक अभियंता (मुरलीगंज): श्री तारानंद कुमार यादव – 6287901085
कनीय अभियंता (प्रखंडवार संपर्क)
प्रखंड अधिकारी मोबाइल नंबर
मधेपुरा शहरी सुशील कुमार 7763814883
पूर्वी मधेपुरा पांडव कुमार 7763814884
पश्चिमी मधेपुरा चंदन कुमार यादव 6287395677
सिंहेश्वर अमित कुमार 7763814885
शंकरपुर अभिजीत कुमार राणा 7768800459
गम्हरिया धीरज कुमार 7768800460
घैलाढ़ अजीत कुमार 9264440738
मुरलीगंज (उत्तरी) अमरनाथ गुप्ता 7763814886
मुरलीगंज (दक्षिणी) मुरारी कुमार 9264440739
कुमारखंड (उत्तरी) सुजीत कुमार 7763818899
कुमारखंड (दक्षिणी) शंभू कुमार 9264440740

एक टिप्पणी भेजें