मतदान केंद्रों का जायजा लेते डीएम और एसपी
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। कुल 372 पोलिंग बूथों पर मतदाता अपने-अपने प्रतिनिधियों के चयन के लिए वोट डालेंगे। इस बार कुल 3 लाख 29 हजार 581 मतदाता आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
हालांकि निर्दलीय उम्मीदवार बब्लू ऋषिदेव ने जदयू प्रत्याशी के समर्थन में अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा कर दी है, फिर भी उनका नाम ईवीएम पर रहेगा।
निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुल मतदाताओं में 1 लाख 71 हजार 753 पुरुष, 1 लाख 57 हजार 821 महिला और 7 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 245 सेवा मतदाता भी हैं, जिनमें 237 महिला और 8 पुरुष कर्मी शामिल हैं, जो डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करेंगे।
विधानसभा क्षेत्र में 372 में से 167 बूथ को क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है। इन बूथों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से 42 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखेंगे।
सिंहेश्वर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी भूमि सुधार उपसमाहर्ता अनंत कुमार हैं, जो समूचे मतदान कार्य की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं।
एक टिप्पणी भेजें